Select Page

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने फतेहाबाद में शुरू किया ‘एक दिन-एक घंटा’ राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान

कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने फतेहाबाद में शुरू किया ‘एक दिन-एक घंटा’ राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान

कृष्ण लाल पंवार ने फतेहाबाद में ‘एक दिन-एक घंटा’ श्रमदान अभियान शुरू किया, अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और स्वच्छता पर जोर दिया।

हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने फतेहाबाद के गांव धांगड़ में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत ‘एक दिन-एक घंटा-एक साथ’ नामक राष्ट्रव्यापी श्रमदान अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और एक घंटे की स्वैच्छिक सेवा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा अभियान का उद्देश्य लोगों में सेवा और स्वच्छता की भावना को मजबूत करना बताया। उन्होंने कहा कि इस अभियान से ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

इससे पहले, कैबिनेट मंत्री ने गांव में बने अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और सरोवर के चारों ओर हैज लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने फतेहाबाद जिले को अमृत सरोवरों के सौंदर्यीकरण कार्य में अग्रणी बताया और जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार की प्रशंसा की। मंत्री ने ग्रामीणों से गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए सहयोग की अपील भी की और गांव के कच्चे रास्तों को पक्का करवाने का भरोसा दिया।

ग्रामीणों की मांग पर मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ई-लाइब्रेरी, महिला सांस्कृतिक केंद्र, और इंडोर जिम जैसी सुविधाओं के निर्माण का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने गांववासियों की समस्याएं सुनी और संबंधित विभागों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक दुड़ाराम ने बिजली कनेक्शन से संबंधित मुद्दे उठाए, जिन पर मंत्री ने नियमानुसार समाधान का भरोसा दिलाया। गांव की सरपंच सुनीला ने भी मंत्री को मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *