Select Page

खेल मंत्री गौरव गौतम ने स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को वीर चक्र से सम्मानित होने पर दी शुभकामनाएं

खेल मंत्री गौरव गौतम ने स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को वीर चक्र से सम्मानित होने पर दी शुभकामनाएं

ऑपरेशन सिंदूर में स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को वीर चक्र से सम्मानित किया गया। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने उनकी वीरता को सराहा और कपिल बैंसला को एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने जिला पलवल के गांव फिरोजपुर के वीर सपूत भारतीय वायुसेना के निर्भीक फाइटर पायलट स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को देश के तीसरे सर्वाेच्च युद्धकालीन सम्मान वीर चक्र से सम्मानित करने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश एवं पूरे हरियाणा को सिद्धांत सिंह जैसे वीर सपूतों की वीरता पर गर्व है। सिद्धांत सिंह का यह साहस, समर्पण और शौर्य प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं खेल मंत्री ने जिला पलवल के होनहार खिलाड़ी कपिल बैंसला द्वारा कजाकिस्तान में चल रही 16वीं एशियन शूटिंग चौंपियनशिप में देश का नाम रोशन करते हुए स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी।

श्री गौरव गौतम ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर सिद्धांत सिंह को दिया गया यह सम्मान केवल एक सैनिक की वीरता की पहचान नहीं, बल्कि उस नए भारत की तस्वीर है जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में आतंकवाद को उसी की भाषा में जवाब देता है। उल्लेखनीय है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सिद्धांत सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान के भीतर आतंकियों के ठिकानों पर सटीक और सफल हवाई हमले किए। इस साहसिक कार्रवाई से आतंकवाद की कमर टूटी और पूरी दुनिया ने भारत की ताकत, शौर्य और पराक्रम को देखा।

खेल राज्य मंत्री ने जिला पलवल के होनहार खिलाड़ी कपिल बैंसला द्वारा कजाकिस्तान में चल रही 16वीं एशियन शूटिंग चौंपियनशिप में भारत का नाम रोशन करते हुए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि कपिल ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष जूनियर फाइनल में शीर्ष स्थान हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है। उनका यह स्वर्ण पदक जीतना न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत देश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कपिल बैंसला के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति व आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की बदौलत प्रदेश के खिलाड़ी हरियाणा का नाम विश्व पटल पर चमका रहे हैं। आज हरियाणा खेल क्षेत्र में अपनी एक अनूठी पहचान बना चुका है।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *