Select Page

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सशस्त्र बलों ने दुश्मन को दिया करारा जवाब

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के सशस्त्र बलों ने दुश्मन को दिया करारा जवाब

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी: “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता हमारे राष्ट्रीय संकल्प और एकजुटता का प्रतीक

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर गर्व और संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में देश के सशस्त्र बलों ने दुश्मन को करारा जवाब दिया। “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता हमारे राष्ट्रीय संकल्प और एकजुटता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस सफल सैन्य अभियान के लिए वे प्रधानमंत्री और भारतीय सशस्त्र बलों को हार्दिक बधाई देते हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस और रणनीतिक दक्षता से देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर एक सशक्त, स्वाभिमानी और निर्णायक राष्ट्र के रूप में उभरा है। आज भारत न केवल अपनी सीमाओं की सुरक्षा में सक्षम है, बल्कि विश्व के मंच पर शांति, विकास और स्थायित्व के लिए भी एक निर्णायक भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने नागरिकों का भी विशेष रूप से आभार प्रकट किया, जिन्होंने केंद्र और राज्य सरकार तथा स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर मॉक ड्रिल और अन्य तैयारियों में सक्रिय सहभागिता कर सरकार और प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। संकट की घड़ी में नागरिकों की सजगता और सहयोग सराहनीय है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी साधुवाद दिया, जिन्होंने मुस्तैदी और समर्पण से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा एजेंसियों का समन्वय प्रशंसनीय रहा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में होने के बावजूद हम सभी को सतर्क और जागरूक रहना होगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार देश की एकता, सुरक्षा और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है, और ऐसे हर प्रयास में केंद्र सरकार और सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती रहेगी।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *