Select Page

कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने गन्नौर में बन रही एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी का किया निरीक्षण

कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने गन्नौर में बन रही एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी का किया निरीक्षण

मंत्री श्री श्याम सिंह राणा बोले निर्माण कार्य पूरा होने पर मंडी बनेगी देश की कृषि अर्थव्यवस्था का केंद्र

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने सोनीपत जिले के गन्नौर में बन रही इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट का दौरा किया। उन्होंने निर्माणाधीन फल और सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि मंडी का निर्माण कार्य तय समय पर पूरा होना चाहिए।

निरीक्षण के बाद उन्होंने कहा कि बागवानी और कृषि हमारी अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी हैं। यह अब एक वैश्विक अर्थव्यवस्था का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए हर क्षेत्र का विकास ज़रूरी है और बागवानी इसका एक अहम हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि गन्नौर में बन रही इस आधुनिक मंडी से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा। अगले एक साल में इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। हरियाणा सरकार बागवानी, मछली पालन, डेयरी और फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि गन्नौर की उक्त मंडी को फ्रांस की प्रसिद्ध रूगिस होलसेल मार्केट की तर्ज़ पर विकसित किया जा रहा है। इसके निर्माण का जिम्मा हैदराबाद की नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को सौंपा गया है। यह एशिया की सबसे बड़ी बागवानी मार्केट होगी।

मार्केट का निर्माण हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा दो साल में पूरा किया जाएगा। इसके बाद यहां देश के 14 राज्यों से फल और सब्जियां लाई जाएंगी, जिससे किसानों को बेहतर दाम मिलेंगे और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

मार्केट परिसर में तमाम आधुनिक सुविधाएं होंगी। यहां सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी), कूड़ा प्रबंधन के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट (एसडब्ल्यूएमपी), पीने के पानी के लिए वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी), 17 बड़े शेड, वाहन पार्किंग, वर्कशॉप और पांच बिजली घर बनाए जाएंगे।

कृषि मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और मंडी तैयार होते ही यहां रौनक देखने को मिलेगी। यह मंडी किसानों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *