Select Page

Ganesh Chaturthi 2024: लाल बाग के राजा की पहली झलक सामने आई, घर बैठे बप्पा  के दर्शन

Ganesh Chaturthi 2024: लाल बाग के राजा की पहली झलक सामने आई, घर बैठे बप्पा  के दर्शन

Ganesh Chaturthi 2024

Ganesh Chaturthi 2024: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गणपति का भव्य मंदिर है, जिसे लाल बाग के राजा भी कहते हैं। हर साल मंदिर में हजारों श्रद्धालु लाल बाग के राजा को देखने आते हैं। ऐसे में इस साल गणेश चतुर्थी पर लालबाग के राजा की पहली झलक सामने आई है।

7 सितंबर को गणेश चतुर्थी से ठीक पहले लाल बाग के राजा की पहली झलक सामने आई है। इस साल भी, हर साल की तरह, बप्पा का रूप बिल्कुल अलग है।गणेश चतुर्थी के पहले दिन, पूरे देश से लोग लालबाग में राजा को देखने के लिए आते हैं।

दरअसल, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में भव्य गणपति मंदिर है, जिसे लाल बाग के राजा भी कहते हैं। लालबाग के राजा की स्थापना को  91 साल पूरे हो. जाएंगे। अब गणेश चतुर्थी पर लालबाग के राजा की पहली झलक सामने आई है।

लाल बाग के राजा को देखने के लिए लाखों लोग कतारों में लगते हैं। गणेश महोत्सव पर मुंबई के लाल बाग के राजा सबसे अधिक चर्चा में रहते हैं। गणेश उत्सव नौ दिन तक चलता है। गणेश चतुर्थी इस वर्ष 7 सितंबर, शनिवार से शुरू होगा और अनंत चतुर्दशी  17 सितंबर को होगी।

गणेश चतुर्थी के दौरान आम से लेकर खास सभी लोग लाल बाग के राजा को देखने के लिए उत्सुक हैं। ऐसा कहा जाता है। लाल बाग के राजा की मूर्ति लगभग 20 फीट ऊंची है। विशेष बात यह है कि बप्पा की मूर्ति की शुरुआत उनके चरणों से होती है। वहीं, विसर्जन यात्रा भी बहुत शाही ढंग से निकाली जाती है। लाल बाग के राजा को देखने विदेशों से भी लोग आते हैं।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *