Salman Khan की एक्स-गर्लफ्रेंड ने ऋषि कपूर से किया वादा, 20 साल गुमनाम अभिनेता खोजने में लगाए
Salman Khan
हिंदी सिनेमा में राज किरण एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। 70 से 80 के दशक में प्रसिद्ध अभिनेताओं में इनका नाम भी था। उन्होंने अपने करियर में सौ से अधिक फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन वह अभी भी गुमनाम हैं। Salman Khan की प्रेमिका रह चुकीं एक्ट्रेस सोमी अली ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
दरअसल, राज किरण अचानक फिल्मी दुनिया से चले गए और पिछले 32 सालों से गुमनाम हैं।अभिनेता राज किरण की खोज को कभी नहीं छोड़ेंगे। ऐसा सोमी अली कहना है। हाल ही में सोमी अली ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने वीडियो के साथ एक पोस्ट भी लिखा। सोमी अली ने पोस्ट में कहा कि मैंने दिवंगत ऋषि कपूर से वादा किया था कि मैं अभिनेता राज किरण की खोज को कभी नहीं छोड़ूंगी।
1975 में डेब्यू
1975 में राज किरण ने सारिका के साथ “कागज की नाव” फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की।उन्होंने शिक्षा, मान अभिमान, एक नया रिश्ता, कर्ज, बसेरा, अर्थ और राज तिलक जैसी फिल्मों में काम किया। 1994 में वे टीवी शो “रिपोर्टर” से टेलीविजन पर आए। अब राज को लेकर सोमी ने कहा कि मैंने उन्हें खोजने की कोशिश में 20 साल बिताए हैं, कई राज्यों में खुद के पैसे से जाना और कई बार अपनी मां से उधार लेना। मैंने अपना वादा पूरा किया है, और चिंटू शांति से आराम कर सकेगा।
एक्ट्रेस ने सभी से कहा कि अगर किसी को राज किरण के बारे में पता है तो उन्हें बताएं। 1990 के दशक में राज किरण ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी करियर में ब्रेक लगने पर अभिनेता डिप्रेशन में चले गए और घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ा, जिसके बाद वे मुंबई के एक मानसिक अस्पताल में भर्ती कराए गए।हालांकि, बाद में, उनके अकेले अमेरिका में रहने की अफवाह फैली। दीप्ति नवल और ऋषि कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी अभिनेता को खोजने की कोशिश की। लेकिन वे कहीं नहीं मिले।