Select Page

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने नारनौल में ली अधिकारियों की बैठक

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने नारनौल में ली अधिकारियों की बैठक

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही सरकार आमजन को बेहतर सेवाएं देने को प्रतिबद्ध

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आमजन को बेहतर सेवाएं देने को प्रतिबद्ध है।

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव आज नारनौल में आयोजित अधिकारियों की एक बैठक में बोल रही थी।

उन्होंने सबसे पहले जिला महेंद्रगढ़ की 128 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने पर स्वास्थ्य विभाग तथा जिला प्रशासन को बधाई दी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हम सब मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने के संकल्प को हर हाल में समय से पहले पूरा करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि लिंगानुपात के मामले में जिला महेंद्रगढ़ में बहुत सुधार हुआ है लेकिन लक्ष्य अभी भी दूर है ऐसे में हमें और अधिक सतर्क रहना होगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि महेंद्रगढ़ में निर्माणाधीन नागरिक अस्पताल के भवन तथा ट्रॉमा सेंटर के भवन के संबंध में अगर कोई मामला मुख्यालय स्तर पर लंबित है तो उन्हें इसकी जानकारी दी जाए ताकि सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे हों।

स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि बिजली के एग्रीकल्चर कनेक्शन को प्राथमिकता दी जाए ताकि किसानों को कोई परेशानी ना हो तथा जिन कनेक्शन के वर्क आर्डर जारी किए गए हैं उन्हें तुरंत प्रभाव से पूरा करवाया जाए।

बैठक में पूर्व मंत्री एवं नारनौल के विधायक श्री ओम प्रकाश यादव, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ आनंद कुमार शर्मा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

About The Author

Leave a reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.