राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने सकेतड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय: महाकुंभ से विश्व स्तर पर बढ़ रही अध्यात्म की भावना और भारत विश्व गुरु बनने की ओर हो रहा अग्रसर
हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सकेतड़ी के प्राचीन मंदिर में परिवार सहित पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि महाकुंभ में 67 करोड़ लोगों ने स्नान किया है। महाकुंभ से ऐसा प्रतीत होता है कि विश्व स्तर पर अध्यात्म की भावना बढ़ रही है। यह विश्व में बहुत बड़ा अनोखा संगम है लोगों में इससे नैतिकता बढ़ेगी और बुराइयां भी कम हो जाएंगी।
राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने आशा जताई की आध्यात्मिक शक्ति सारे जगत में फैले और भारत विश्व की शांति के लिए विश्व गुरु के रूप में फिर उभर कर आगे आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का लक्ष्य रखा है, उसमें सभी लोग भागीदार बने। इसी प्रकार हरियाणा भी संपन्न प्रदेश बने और हरियाणा के किसान, गरीब लोग सुख-शांति और अमन चैन से रहे राज्यपाल ने कहा कि ओम का नाम एक शक्ति है। इस शक्ति से ही मनुष्य में सद्भावना आती है। इससे जितनी ऊर्जा अधिक होगी उतनी ही शक्ति बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह शक्ति ऊर्जा हमे शिव से प्राप्त होती है। यह सभी के जीवन में आए यही आज के दिन का मूल मंत्र है।
राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय के साथ बंडारू शिव शंकर, बंडारू दिनेश कुमार , बंडारू विनोद कुमार परिवार के सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर नवदुर्गा चेरिटेबल ट्रस्ट शिव मंदिर सकेतड़ी के प्रधान के डी शर्मा, उप प्रधान राकेश संगर ने राज्यपाल को शिव की प्रतिमा म्मान स्वरूप भेंट की। ट्रस्ट के जनरल सेक्रेट्री विनोद शर्मा, डी सी पी हिमाद्री कौशिक, एडीसी निशा यादव, एस डी एम चंद्रकांत कटारिया सहित कई अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।